फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोरा रेंज में मिला गुलदार का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। वन विभाग की मनोरा रेंज में मंगलवार को तेंदुए का शव मिला है। उसे रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है। वहां पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। नैनीताल वन प्रभाग के मनोरा रेंज में खुरपा नंबर तीन के पास मंगलवार को तेंदुए का शव मिलने की सूचना विभाग के अधिकारियों तक पहुंची। इस पर विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें काफी देर तक शव नहीं मिला। बाद में वन विभाग ने सूचना देने वाले ग्रामीणों से दोबारा संपर्क किया। तब तेंदुए का शव बरामद हो सका। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शव तीन से चार दिन पुराना है। स्थानीय लोगों के अनुसार तेंदुए के शव से नाखून गायब हैं जबकि वन विभाग के अधिकारियों ने इससे इनकार किया है। वन विभाग शव सुरक्षित बता रहा है। तेंदुए की मौत का कारण पता नहीं चल सका। डीएफओ डॉ. धर्म सिंह मीणा ने बताया कि सर्दियों में प्राकृतिक रूप से तेंदुए की मृत्यु की आशंका रहती है। इस तेंदुए की उम्र भी 15 साल बताई गई है। यही तेंदुए की औसत आयु होती है। डीएफओ ने बताया कि शव को रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है। बुधवार को डॉक्टर उसका पोस्टमार्टम करेंगे। इसके बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। वहीं शव को जला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें