लालकुआं (नैनीताल)। काशीपुर-लालकुआं रेलवे ट्रैक के पास हल्द्वानी रेंज के प्लॉट नंबर 65 में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला है। जलौनी लकड़ी लेने जंगल गईं महिलाओं ने शव की सूचना जंगल से लकड़ी ले जा रहे एक वाहन चालक को दी। वन विकास निगम के डिपो संख्या चार पर मौजूद वन कर्मियों ने तत्काल कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन मृतक का नाम पता नहीं चल सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी मोर्चरी भेज दिया है। एसएसआई टीआर बगरेठा ने बताया कि इस शक्ल का व्यक्ति लंबे समय से बाजार में लावारिस घूम रहा था। बीमारी, कमजोरी से उसकी मृत्यु की आशंका है।