फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुह बोले भाई ने किया बहन का अन्तिम संस्कार।

विज्ञापन
विज्ञापन
नंधौर वैली (नैनीताल)। इनोवा कार, टैंपो की टक्कर में हल्द्वानी के मोहल्ला राजेंद्रनगर राजपुरा निवासी गीता अग्रवाल (50) पत्नी स्व. प्रमोद अग्रवाल समेत टैंपो चालक मुखानी खड़कू निवासी शंकर टम्टा घायल हो गए थे। घायल गीता को डॉक्टरों ने हल्द्वानी से दिल्ली रेफर कर दिया था, लेकिन दिल्ली ले जाते समय रास्ते में ही गीता ने दम तोड़ दिया। सात माह पूर्व हृदय गति रुकने से हल्द्वानी के मोहल्ला राजेंद्रनगर राजपुरा निवासी गीता के पति प्रमोद की मौत हो गई थी। माहभर पूर्व वह 18 वर्षीय बेटी दीपिका को लेकर अपने मुंहबोले भाई गुरजीत सिंह के घर नंधौर वैली आकर रहने लगी थी। गीता ने गौलापार बिहारीनगर में पोल्ट्री फार्म खोला था। वह गौलापार में किराए का कमरा तलाशने ऑटो से जा रही थी। इसी दौरान धुसापुर गांव में बिहारीनगर के पास सड़क हादसा हो गया था। माता-पिता की मृत्यु के बाद अब दीपिका अनाथ हो गई है। चोरगलिया के थानाध्यक्ष शांति कुमार गंगवार ने बताया कि इस मामले में शंकर ने इनोवा के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस इनोवा चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें