बाजपुर के गांव इटव्वा निवासी मंजीत कौर ने रविवार को पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा में तहरीर सौंपी। आरोप है कि शनिवार को रात मंजीत कौर अपने पति छिंदर सिंह और बच्चों को खाना खिला रही थी। इस दौरान कुछ लोग घर में घुसकर उससे छेेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके पति को पीटा और धमकी देकर फरार हो गए। मंजीत कौर ने बताया कि वह गर्भवती है। पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद है।