फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट प्रकरण में सेंचुरी मिल के पांच गाडों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। सेंचुरी पेपर मिल के सुरक्षा गार्डों संग हुए दो युवकों के झगड़े से गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को कोतवाली में घंटों तक हंगामा किया। पुलिस ने पांच गार्डों को गिरफ्तार किया तभी लोग शांत हुए। हालांकि पुलिस ने सेंचुरी मिल प्रबंधन की तहरीर पर भी तीन युवकों के खिलाफ मारपीट एवं लूट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात सेंचुरी पेपर मिल के सामने कार घुमाने को लेकर मिल के सुरक्षा गार्डों के साथ बजरी कंपनी निवासी हरविंदर सिंह, रॉबिन गिल का विवाद हुआ था। इनमें मारपीट तक हुई थी। कोतवाली में एकत्र लोगों ने शुक्रवार को कोतवाली में हंगामा किया। वह मारपीट करने वाले मिल के गार्डों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। बाद में हरकत में आए पुलिस प्रशासन ने सेंचुरी पेपर मिल के पांच गार्डों को हिरासत में लिया। तभी शाम पांच बजे प्रदर्शनकारी शांत हुए। इससे पूर्व स्थानीय कोतवाली में कई बार गहमागहमी की स्थिति बनी रही। लोग नारेबाजी कर कोतवाली में धरने पर बैठ गए। इधर सेंचुरी पेपर मिल के वरिष्ठ प्रबंधक सुरक्षा बीपी श्रीवास्तव ने भी तीन युवकों के खिलाफ धारा 323, 504, 506, 427, 392 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें