फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन कारोबारियों ने कालूसिद्ध गेट किया आंधा घंटे के लिए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। प्रशासनिक कार्रवाई से नाराज खनन कारोबारियों ने शुक्रवार को कालूसिद्ध गेट बंद करा दिया। इस कारण वहां आधा घंटे तक निकासी ठप रही। एसडीएम, वन विभाग, वन निगम, पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोसी नदी के कालूसिद्ध गेट पर चेकिंग की थी। इस दौरान अनियमितता मिलने पर 14 वाहनों को जब्त किया गया था। इधर बैलपड़ाव रेंज के रेंजर संतोष पंत ने भी शुक्रवार को बंजारी द्वितीय गेट पर अवैध खनन में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली यूए06आर7108, यूके18ई6369 समेत बिना नंबर की बाइक को जब्त किया। इसके विरोध में कालूसिद्ध गेट पर खनन कारोबारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने कालूसिद्ध गेट आधा घंटे तक बंद करा दिया। इस कारण उपखनिज निकासी बाधित हो गई। सरकार को राजस्व की हानि हुई। कुछ देर बाद उनके हटने पर ही निकासी बहाल हो सकी। गेट बंद कराने वालों में शैलेंद्र चौहान, सुुंदर सिंह, विनोद जोशी, सरब सिंह, आनंद बोरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें