फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो पार्ट्स के शो रूम में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता में चोरों ने आटो पार्ट्स की दुकान से एक माह में दूसरी बार हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरी की जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका था। बृहस्पतिवार रात चोरों ने नगर के खटीमा मार्ग पर स्थित ग्राम बलखेड़ा निवासी अमरजीत सिंह की सिंह ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर रोशनदान से दुकान में घुसकर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर लिया। दुकान स्वामी को शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पर चोरी की जानकारी हुई। बताया कि दुकान से बैटरा, ऑयल, ब्रेक शू, चेन और अन्य सामान के साथ ही दुकान में लगे सीसीटीवी की डीवीआर चोरी हुई है। सूचना पर कस्बा इंचार्ज योगेश कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। बता दें कि एक माह पूर्व भी चोरों दुकान में चोरी को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें