सितारगंज में शॉर्ट-सर्किट से चार झोपड़ियों में आग लग गई। अग्निशमन विभाग ने पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। सोमवार सुबह सात बजे बैगुल कॉलोनी में शॉर्ट-सर्किट से एक झोपड़ी में आग लग गई। आग की चपेट में आकर तीन अन्य झोपड़ियां भी जल गईं। सूचना पर मय टीम पहुंचे अग्निशमन अधिकारी रवि मय ने पुलिस और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चारों झोपड़ियां जलकर राख हो चुकी थीं। फएसओ रवि ने बताया कि आग की घटना में मालती मंडल पत्नी कीना मंडल, सुभाष मंडल पुत्र जतिन मंडल, शकुंतला पत्नी दयाराम और सुरेंद्र सिंह पुत्र भगवान की झोपड़ियां और सामान जला है। चारों परिवारों की 50-50 हजार रुपये की क्षति हुई है। खबर लिखे जाने तक राजस्व विभाग ने आग की घटना का मुआयना किया था।