सितारगंज कोतवाली टीम ने शनिवार को सीओ हिमांशु शाह के नेतृत्व में स्मैक के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने इस्लामनगर मोहल्ला निवासी आसिफ को 12.14 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। टीम में कोतवाल संजय कुमार, एसआई धीरज वर्मा, मनोज कुमार, अमित शर्मा आदि थे।