फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाजी एक्शन कंपनी हादसे की विवेचना शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। बालाजी एक्शन कंपनी में चीपर मशीन की चपेट में आकर श्रमिक की मौत के मामले में पुलिस ने प्रबंधन की लापरवाही मानी है। पुलिस ने प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद विवेचना शुरू कर दी है। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि विवेचना में प्रबंधन का कोई अधिकारी या कर्मचारी दोषी निकला तो गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि बीती 30 जनवरी को बालाजी एक्शन बिल्डवेल कंपनी में चीपर मशीन की सफाई में लगे श्रमिक सुनगढ़ी जिला पीलीभीत (बरेली) निवासी जयपाल (35) पुत्र शिवचरण के मशीन चालू होने से दोनों पैर कट गए थे, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
इसके अलावा निसरा बरात बोझ थाना जहानाबाद जिला पीलीभीत निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र नत्थू लाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि जांच में लापरवाही सामने आने पर फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ आईपीसी की धारा 287 व 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसकी विवेचना शुरू कर दी है। कहा कि विवेचना में जो भी दोषी मिला, उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से फैक्ट्री प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें