रामनगर (नैनीताल)। वन विभाग ने 20 क्विंटल खैर समेत पिकप जब्त की है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के बैलपड़ाव रेंज के रेंजर संतोष कुमार पंत ने बताया कि शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर रोड चेकिंग की। इस दौरान पिकअप यूपी 20 टी 7395 को रोका गया, जिसमें करीब 20 क्विंटल खैर लदी थी। पिकअप में सवार जिला बिजनौर यूपी निवासी दिनेश अग्रवाल, मो. अजीम खैर खरीदने, अभिवहन के अभिलेख नहीं दिखा सके। इसलिए दोनों आरोपियों पर वन संरक्षण अधिनियम 1927 के तहत मुकदमा दर्ज कर खैर समेत पिकअप को जब्त कर लिया। पिकअप को बैलपड़ाव रेंज परिसर में खड़ा कर दिया गया है। टीम में वन दरोगा इंद्रलाल, सुंदर, पप्पू, विपिन, खिलाड़ी राम, गोविंद, बद्री भट्ट, दयाल राम, आनंद बोरा समेत बैलपड़ाव पुलिस चौकी के कर्मी भी मौजूद रहे।