फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा मौत का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। लंबे समय से फरार चल रहा हादसे का आरोपी हल्द्वानी हल्दूचौड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। वह आठ माह से फरार था। 19 मई 2017 को नैनीताल के किलबरी मार्ग स्थित सैनिक स्कूल के समीप हादसे में महरोड़ा गांव निवासी राजेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। महरोड़ा ग्राम प्रधान कुंवर राम ने मल्लीताल कोतवाली में वाहन चालक चरचालीखान जागेश्वर निवासी सूरज सिंह के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। तब से आरोपी फरार था। सर्विलांस की मदद से हल्द्वानी के हल्दूचौड़ क्षेत्र में दबिश के देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें