केलाखेड़ा के सीओ एमसी बिंजौला ने बताया कि बेरिया दौलत चौकी प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने शनिवार शाम मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गांव में मेन रोड पर जसविंदर सिंह निवासी गांव मडैयाहट्टू को 12 बोर की बंदूक मय तीन जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया।