रामनगर (नैनीताल)। काशीपुर के व्यापारी समेत चार लोगों की दुर्घटना में मौत के बाद अब पुलिस जागी है। दुर्घटनास्थल पर पैरापिट बनाए जाएंगे। बता दें कि नैनीताल घूमकर अपने रिश्तेदारों के साथ अर्टिगा कार से लौट रहे काशीपुर निवासी व्यापारी तेज प्रकाश अरोड़ा समेत चार लोगों की मौत हल्द्वानी मार्ग बेलगढ़ के समीप सिंचाई नहर में गिरने से हो गई थी। बृहस्पतिवार को एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने दुर्घटनास्थल का मौका मुआयना किया। उन्होंने कोतवाल विक्रम राठौर को निर्देश दिए कि नहर के पास जितने भी दुर्घटना संभावित क्षेत्र हैं, वहां पर तुरंत पैरापिट बनाए जाएं।