रामनगर (नैनीताल)। परिजनों की डांट से नाराज एक किशोर गढ़मुक्तेश्वर से भटकता हुआ रामनगर पहुंच गया। पुलिस ने किशोर को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
सोमवार रात रानीखेत रोड पर संदिग्ध हालत में एक किशोर घूमता हुआ राहगीरों को दिखाई दिया। राहगीरों के पूछने पर किशोर ने परिजनों द्वारा प्रताड़ित करने पर घर से भागकर आने की बात कही। राहगीरो ने इस किशोर को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सौंप दिया।
एसएसआई राहुल राठी ने बताया कि किशोर ने अपना नाम सुहेल (13) पुत्र इंतजार अहमद निवासी जोताई मेरठ रोड गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ बताया। उन्होंने बताया कि किशोर से पूछताछ में पता चला कि परिजनों द्वारा उसे किसी बात पर डांटा गया था, जिससे नाराज होकर वह घर छोड़कर चला आया था।