बाजपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने जेबकतरे को पकड़ धुनाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी जेबकतरे से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताते हैं कि स्टेशन पर एक युवक ने यात्री की जेब काटने की कोशिश की। इस पर लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया।