बाजपुर में नगर के चकरपुर रोड निवासी सतवंत कौर ने सोमवार को तहरीर देकर अपने जेठ पर घर में घुसकर तलवार से हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सतवंत कौर अपने घर के अंदर हैंड पंप ठीक करा रही थी। अचानक उसके जेठ ने हमला कर दिया। इसमें मिस्त्री दीनबंधु मंडल घायल हो गया। कोतवाल वीडी उनियाल ने बताया कि मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।