बिंदुखत्ता (नैनीताल)। संजयनगर निवासी ग्रामीण ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की इजाजत मांगी है। इसमें कोतवाली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सीएम को भेजे पत्र में ग्रामीण ने बताया कि 10 अगस्त 2017 को कोतवाली पुलिस ने उसके नाबालिगपुत्र को गिरफ्तार किया। चोरी के आरोप में उसे जेल भेज दिया जो कि बाल संरक्षण अधिनियम के नियम विरुद्ध है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, पुलिस प्रशासन के कई अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद उसे न्याय नहीं मिल सका है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह 14 फरवरी को तहसील परिसर में आत्मदाह को बाध्य होंगे।