फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिक लड़की को भगाने व बलात्कार करने के प्रयास में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। दो दिन पहले एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बलात्कार का प्रयास करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 25 जनवरी की रात ग्राम शिवनाथपुर मालधन चौड़ निवासी अनुज उसकी 17 वर्षीय लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा कर ले गया। आरोप है कि युवक ने उसकी लड़की के साथ बलात्कार करने का भी प्रयास किया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363, 376 आईपीसी व 3/4 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें