बाजपुर में अलग अलग स्थानों से शुक्रवार को पांच बाइक चोरी हो गईं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बन्नाखेड़ा निवासी राजपाल की बाइक उसके घर के आगे से चोरी हो गई। गांव रजपुरा निवासी बलवीर सिंह की बाइक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजपुर से, गांव बरहैनी निवासी बलजिंदर सिंह की बाइक रामपुर रोड एक्सिस बैंक के आगे से, गांव कनौरा निवासी रहीस अहमद की बाइक सेंट मेरी स्कूल से और गांव कनौरा निवासी नासिर हुसैन की बाइक रामपुर रोड पर डॉ. पीके शर्मा अस्पताल के सामने से चोरी हो गई। चोरी की तहरीर कोतवाली में दी गई है।