फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। सरकारी सस्ता गल्ला लेकर रामनगर से गौलीखाल जा रहा कैंटर मर्चूला के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में रामनगर निवासी कैंटर चालक की मौत हो गई। मौसम खराब होने से देर रात हादसे की सूचना नहीं हो पाई। बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेजा है। टेड़ा रोड लखनपुर निवासी वाहन चालक प्रताप सिंह (44) पुत्र कुलवंत सिंह बुधवार रात कैंटर (यूके 04 सीए 6436) में सरकारी सस्ता गल्ला लेकर रामनगर से गौलीखाल पौड़ी के लिए निकला था। रास्ते में मर्चूला (अल्मोड़ा) में कूपी बैंड के पास कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचे सल्ट के थानाध्यक्ष जयप्रकाश चंद्र, एसआई सुनील धानिक समेत पुलिस टीम ने शव को खाई से निकाला। रानीखेत मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें