फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा की तहरीर पर नंदोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा में ससुराल में रह रही विधवा की तहरीर पर पुलिस ने उसके नंदोई के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है। ग्राम खसीबाग विधानसभा क्षेत्र नानकमत्ता क्षेत्र में एक महिला के पति की छह वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। वह अपने आठ वर्षीय पुत्र के साथ ससुराल में रह रही थी। रविवार को उसकी नंद और नंदोई सुरेंद्र सिंह उसके घर आए थे। रात्रि के लगभग 11 बजे वह घर के बाहर गई तो नंदोई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। बुधवार को देर शाम पीड़िता की तहरीर पर नंदोई सुरेंद्र के खिलाफ 376, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें