फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से छात्रा की मौत

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीमताल/पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा के झड़गांव में कक्षा 11वीं की छात्रा की शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पटवारी शिव सिंह चौहान ने बताया कि झड़गांव निवासी भावना त्रिपाठी (16) पुत्री केशव दत्त त्रिपाठी की आग लगने से मौत होने की सूचना मिली। जिस वक्त भावना की मौत हुई, उस समय उसकी मां घर का सामान लेने बाजार गई थी। पड़ोसियों ने घटना की सूचना राजस्व पुलिस को दी। पटवारी ने बताया कि छात्रा के पिता केशव दत्त त्रिपाठी गोवा में नौकरी करते हैं। उन्हें घटना से अवगत करा दिया गया है। उनके घर पहुंचने पर जानकारी ली जाएगी, जबकि छात्रा की मां बेसुध हैं। भावना गड़गड़ी इंटर कॉलेज में पढ़ती थी।

आग लगने से छात्रा की मौत
मामला संदिग्ध, ओखलकांडा के झड़गांव में हुई घटना राजस्व पुलिस जांच में जुटी

सप्ताह भर पहले हुई थी बड़ी बहन की शादी
पटवारी शिव सिंह चौहान ने बताया कि भावना त्रिपाठी की बड़ी बहन की शादी एक सप्ताह पहले ही हुई थी। सप्ताह भर बाद छोटी बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से पूरा परिवार सदमे में है। छात्रा के दो छोटे भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें