हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने मंडी बाईपास रोड फायर स्टेशन के पास नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया। बिठौरिया निवासी मामा ने कोतवाली थाने में 29 दिसंबर को एक मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि उसकी भांजी के पिता की तीन साल पहले मौत हो गई थी। उसकी मां भी भाई-बहन को छोड़कर कहीं चली गई। आठवीं में पढ़ने वाली छात्रा अपने ताऊ के साथ रह रही थी। करीब नौ माह से ताऊ दबाव बनाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। मुंह खोलने पर मारने की धमकी देता था। इस मामले में पुलिस ने ताऊ के खिलाफ धारा 376, 506, 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमे की विवेचक उपनिरीक्षक प्रियंका मौर्या ने आरोपी की दो दिनों से तलाश कर रही है। सोमवार को सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने सिपाही राजेंद्र पांगती को लेकर फायर स्टेशन के पास आरोपी ताऊ को हिरासत में ले लिया। थाने में पुलिस ने उसकी जामा तलाशी लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस हिरासत में रोने लगा।
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी ताऊ गिरफ्तार