फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनकर्मियों पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस खनन माफिया को लाठी फटकार कर खदेड़ते हुए - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुुलिस ने रविवार को रेलवे फाटक चोरगलिया रोड से दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों पर वन कर्मचारियों ने हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुुलिस इस मामले में रेहान अंसारी सहित 30 अन्य अज्ञात लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि शनिवार को चोरगलिया रेलवे फाटक के पास कुछ लोगों ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया था। वनकर्मी वहां अवैध रेता बजरी को जब्त करने के लिए गए थे। इस मामले में पुलिस ने वन बीट अधिकारी अब्दुल वहीद अंसारी की तहरीर पर पुुलिस ने रेहान अंसारी, जुनेद, असलम के अलावा 30-40 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 149, 353, 336, 427, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। एसआई मंगल सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनोज कुमार, परवेज अली ने सूचना पर रेलवे क्रॉसिंग से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें गफूर बस्ती वार्ड नंबर 24 निवासी मो. जुनैद, मो. असलम शामिल हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें