फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से दुल्हन के जेवरात गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एक बारात घर से दूल्हे की मां का जेवरों से भरा बैग गायब होने से हड़कंप मच गया। हालांकि बैग लालकुआं में सड़क पर पड़ा मिल गया। बारातियों का दावा था कि बैग में लाखों रुपये के जेवरात, नगदी, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और दो मोबाइल थे। पुलिस सिर्फ तीन हजार रुपये, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल होने की बात कह रही है।
विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय से रिटायर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एनएस रजवार हिम्मतपुर तल्ला में पुष्प विहार में रहते हैं। उन्होंने बेटी की शादी के लिए हिम्मतपुर तल्ला में ही कलश बारात घर बुक किया। सोमवार को झारखंड, रांची से बारात पहुंची। देर रात करीब एक दूल्हे अभिजीत की मां संगीता देवी फोटो खिंचाने स्टेज पर गई। उन्होंने बैग कुर्सी पर रख दिया। बारातियों ने बताया कि एक बच्चे को बैग उठाकर भागते हुए देखा है। सूचना पर मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इधर सोमवार की सुबह लालकुआं में राहगीर को सड़क पर एक बैग पड़ा मिला। उसने इसे पुलिस को सौंप दिया। यह बैग दूल्हे की मां का निकला। फिलहाल दूल्हा, दुल्हन पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें