फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और तत्काल टिकट के आरोपी को किच्छा से दबोचा आरपीएफ एसटीएफ ने।

विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा रेलवे टिकट बुकिंग काउंटर (पीआरएस) से तत्काल टिकट बनवाकर बेचने वाले एक दलाल को रेलवे पुलिस बल की स्पेशल टास्क फोर्स ने गिरफ्तार किया है। उसके पास दो तत्काल टिकट मिलने पर उसके खिलाफ रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस साल के पहले सप्ताह में आरपीएफ की एसटीएफ रेल टिकट की कालाबाजारी के दो मामलों में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को पकड़ चुकी है। आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक मो. शकील ने बताया कि किच्छा पीआरएस पर अवैध रूप से तत्काल टिकट की कालाबाजारी की शिकायत मिल रही थी। इसकी पुष्टि के लिए आरपीएफ एसटीएफ के प्रभारी उपनिरीक्षक मयंक चौधरी ने शनिवार को गोपनीय रूप से निगरानी की। इस दौरान लाइन में लगकर तत्काल टिकट बनवा रहे युवक को आरपीएफ एसटीएफ की टीम ने पकड़ लिया। उसने शनिवार को काठगोदाम से दिल्ली तक के संपर्क क्रांति, शताब्दी एक्सप्रेस के दो तत्काल टिकट निकाले थे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दो-तीन सौ रुपये अतिरिक्त शुल्क लेकर तत्काल के टिकट बनाता है। उसने अपना नाम, पता गोपाल कश्यप निवासी वार्ड 13 रेलवे कॉलोनी किच्छा जिला ऊधमसिंह नगर बताया। आरोपी गोपाल को दोपहर बाद आरपीएफ कोतवाली लालकुआं लाया गया। जहां उसके विरुद्ध रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरपीएफ चौकी रुद्रपुर के प्रभारी आरके भारद्वाज को मामले की तफ्तीश सौंपी गई है। टीम में आरपीएफ के हेड कांस्टेबल बृजमोहन शर्मा, हेमंत कुमार, बृजेश निगम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें