फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की 17 जनवरी तक बढ़ी रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कुमकुम रानी ने एनएच 74 भूमि मुआवजा आवंटन घोटाले के आरोप में जेल में बंद दो पीसीएस अधिकारियों सहित 12 आरोपियों की न्यायिक रिमांड 17 जनवरी तक बढ़ा दी है। यह सभी आरोपी नवंबर में गिरफ्तार हुए थे। एसआईटी द्वारा मुआवजा घोटाले में काशीपुर के पूर्व एसडीएम भगत सिंह फोनिया, पूर्व भूमि अध्यापित अधिकारी डीपी सिंह समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो जेल में बंद हैं। इनकी न्यायिक रिमांड 4 जनवरी को खत्म हो गई थी। रिमांड बढ़ाने के लिए एसआईटी ने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। इस आधार पर इन आरोपियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश कर उनकी न्यायिक रिमांड 17 जनवरी तक बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें