तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के वनकर्मियों ने पिछले दिनों अवैध खनन के कई मामलों में लिप्त वाहनों को जब्त किया गया था। संबंधित वाहन स्वामियों ने डीएफओ डीके सिंह की अदालत में अपराध स्वीकार कर संबंधित वाहनों को छोड़ने की अर्जी लगाई थी। डीएफओ सिंह की अदालत में बृहस्पतिवार को वाहन स्वामियों का पक्ष भी सुना गया। डीएफओ ने जब्त 26 वाहनों का निस्तारण कर संबंधित वाहन स्वामियों पर 29.33 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। वाहन स्वामियों द्वारा जुर्माना जमा करने के बाद रेंज स्तर से इन वाहनों को छोड़ा जाएगा जबकि छह वाहन स्वामी कोर्ट में नहीं पहुंच सके। बताया गया कि जो वाहन वन अपराध में दो से अधिक बार पकड़ा जाएगा, उसे सरकारी संपत्ति घोषित कर नीलाम कर दिया जाएगा।