फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के अपहरण करने की कोशिश, पुलिस ने बताया संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर की महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कुछ युवकों पर अपनी पुत्री के साथ अश्लील हरकतें कर जबरन उसे कार में खींचकर बैठाने का आरोप लगाया है। मोहल्ला खताड़ी निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात उसकी पुत्री रानीखेत रोड जा रही थी तभी दो युवकों ने अपनी कार का दरवाजा खोलकर उसकी पुत्री को गाड़ी में खींचकर अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। जब उसके रिश्तेदार ने गाड़ी से उतरकर उक्त युवकों को रोकना चाहा तो इन लोगों ने उसके साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंचे उसके पति के साथ भी मारपीट की गई। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं एसएसआई राहुल राठी ने बताया कि मामला संदिग्ध है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें