बाजपुर में यूपी के गांव भदौना प्रतापगढ़ निवासी रामसेवक ने पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा में तहरीर देकर बाजपुर के गांव गोरुगांव निवासी एक व्यक्ति पर 1500 रुपये की नकदी छीनने, उसके और परिचालक के साथ मारपीट कर धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस की दी तहरीर में रामसेवक टैंकर से केमिकल लेकर एक फैक्ट्री में आया था। बृहस्पतिवार शाम एक व्यक्ति उसके पास आया और गाली गलौच कर उसकी जेब से जबरन नकदी छीन कर मारपीट कर धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।