भीमताल (नैनीताल)। सुदूरवर्ती रामगढ़ ब्लाक के पंगराड़ी निवासी एक युवक ने घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। क्षेत्र के पट्टी पटवारी जगदीश चंद्र ने बताया कि मंगलवार की सुबह पंगराड़ी निवासी नवीन चंद्र (28) ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आत्महत्या के पीछे घरेलू कलह का मामला सामने आया है। नवीन चंद्र विवाहित था और उसकी एक एक साल की बेटी है। राजस्व पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया है।