बाजपुर में आग लगने से चाय का खोखा जलकर राख हो गया। खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। चीनी मिल के गन्ना यार्ड परिसर में चीनी मिल कालोनी निवासी रघुवीर सिंह का चाय का खोखा है। बुधवार तड़के खोखे में आग लग गई, जिससे उसमें रखा सामान जल गया।