फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज की मौत के मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। तल्लीताल के हरिनगर क्षेत्र निवासी पालिका कर्मी की हत्या के मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की है। उन्होंने कहा कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। मात्र 600 रुपये के लेनदेन को लेकर कुछ लोगों ने रविवार को हरिनगर निवासी सूरज वाल्मीकि (27) पुत्र स्व. रामचरण के साथ मारपीट की थी। बरेली स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार तड़के सूरज की मौत हो गई थी। कुल्यालपुरा नवाबी रोड हल्द्वानी निवासी उसकी बहन विजेता पत्नी रितुराज ने तल्लीताल थाने में धोबीघाट निवासी तीन लोगों की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें