फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने मामा के वहां मिली लापता किशोरी, पुलिस ने परिजनों को सौपा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। करीब पांच दिन पूर्व लापता किशोरी उत्तरप्रदेश के मेरठ निवासी अपने मामा के घर मिली। मजिस्ट्रेट के आदेश पर किशोरी को परिजनों को सौंपा गया। सांवल्दे क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी 17 दिसंबर को घर से आधार कार्ड की फोटोकॉपी कराने के बहाने लापता हो गई थी। परिजनों ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कोतवाली के एसएसआई राहुल राठी के निर्देशन में महिला एसआई सिमरन, एसआई गगनदीप, एसओजी के रियाज अख्तर ने उसकी तलाश की तो किशोरी मेरठ निवासी अपने मामा के घर में मिली। पुलिस पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह स्वयं नौकरी की तलाश में अपने मामा के घर गई थी। उसने अपने परिजनों पर मारपीट, उत्पीड़न का भी आरोप लगाया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने एसडीएम कोर्ट में उसके बयान कराए। एसडीएम परितोष वर्मा के आदेश पर किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें