फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने सड़क दुर्घटना में किया मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पुलिस ने सड़क दुर्घटना का मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला पुरानी सब्जी मंडी सराय निवासी मो. अल्ताफ ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनका पुत्र हनी छह दिसंबर को बाइक से गर्जिया की ओर जा रहा था। बाइक पर हनी के साथी वसीम, नितेश भी सवार थे। तभी आमडंडा के पास कैंटर यूके 04 सीए 0047 के अज्ञात चालक ने बाइक को टक्कर मार दी थी, जिससे बाइक पर सवार तीनों युवक घायल हो गए थे। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हनी, नितेश को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उन दोनों की हालत नाजुक बताई गई है। पुलिस ने तहरीर पर सोमवार को अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 338 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें