फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना के मृतकों के शव परिजनों को सौपें

विज्ञापन
car accident - फोटो : हिमांशु सोनी
विज्ञापन
कालाढूंगी (नैनीताल)। गड़प्पू के पास शुक्रवार रात हुई सड़क दुर्घटना ने तीन घरों में कोहराम मचा दिया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को पुलिस ने तीनों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए जबकि घायल कार चालक के स्वास्थ्य में सुधार है।
विज्ञापन

इंडीवर कार यूपी 21 बीके 7087 शुक्रवार रात गड़प्पू के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें सवार चार कारोबारी मुरादाबाद से नैनीताल जा रहे थे लेकिन अचानक कार के सामने आए जंगली जानवर को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में सवार अनूप नायर (35) पुत्र विद्याधरन, वीरपाल सिंह जनेजा (32) पुत्र हरबचन सिंह हाल निवासी आजादनगर मुरादाबाद मूल निवासी केरल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कोलकाता निवासी विमल को पुलिस ने 108 की मदद से बाजपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी भी मौत हो गई। कार में फंसे दो शवों को निकालने में पुलिस को चार घंटे का समय लग गया। करीब 11 बजे के आसपास हुई इस घटना के बाद अनूप, वीरपाल के शव कार में ही फंसे रह गए, जिनको कड़ी मशक्कत के बाद तीन बजे के आसपास निकाला गया। वहीं कार चला रहे मझोला मुरादाबाद निवासी जकी अहमद का कालाढूंगी रोड हल्द्वानी के निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मृत तीनों व्यक्ति, कार चला रहे जकी अहमद वाहन पुर्जों के कारोबारी थे, जकी का मुरादाबाद में ट्रांसपोर्ट का कारोबार भी बताया जा रहा है। इंडीवर कार भी उसी की बताई जा रही है।


इन स्थानों पर सावधानी बरतें
कालाढूंगी (नैनीताल)। अगर आप थाना क्षेत्र में वाहन चला रहे हैं तो गड़प्पू से लेकर नयागांव स्थित टेड़ी पुलिया, कालाढूंगी वार्ड नंबर एक से लाल मिट्टी, चकलुआ से भाखड़ा पुल तक विशेष सावधानी बरतें। इन जगहों पर शाम ढलते ही जंगल से गुजर रही सड़क पर जंगली जानवरों का आवागमन बढ़ जाता है। शाम को अक्सर जानवर सड़क पार करते दिखाई देते हैं। इन जगहों पर तेज गति से वाहन चलाना खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें