बाजपुर के रामराज रोड स्थित सतीश गोयल के फार्म हाउस पर खड़े ट्रैक्टर और ट्राली को चोरों चुरा लिया। ट्रैक्टर स्वामी ने समर्थकों के साथ कोतवाल वीडी उनियाल को तहरीर सौंपी। आरोप है कि रामराज रोड स्थित सतीश गोयल के फार्म परिसर में नगर के मोहल्ला रामभवन निवासी मनोज गोयल के ट्रैक्टर सहित चार पहियों की ट्राली को आठ दिसंबर को खड़ा किया था। 15 दिसंबर को देर शाम ट्रैक्टर ट्राली गायब मिली। खोजबीन करने पर कोई पता नही चला। शनिवार को ट्रैक्टर मालिक मनोज गोयल ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहां विहिप जिलामंत्री यशपाल राजहंस, प्रमोद राजहंस आदि थे। बता दें कि पांच दिन पहले सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र से चौकीदार को बंधक बनाकर कार सवार हथियारों से लैस बदमाश एक डंपर लूट कर फरार हो गए थे। डंपर लूट मामले में भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नही लगा है। बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में आक्रोश है।