फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं मे चार लोग घायल, तीन रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। यहां हुई सड़क दुर्घटनाओं में शुक्रवार को चार लोग घायल हो गए, जिन्हें संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पाटकोट क्षेत्र के ग्राम गोरियादेव निवासी बालम सिंह पुत्र मोहन सिंह अपनी बाइक यूके 04 एल 0703 से मर्चूला अल्मोड़ा जा रहा था कि तभी सामने से आ रहे कैंटर से टकराकर वह बाइक सहित खाई में जा गिरा। दूसरी घटना में नयागांव चिल्किया निवासी मंजू पुत्री महेश चंद्र श्रीराम कॉलेज काशीपुर में पढ़ती है। शुक्रवार को मंजू अपने घर के पास ही बस से उतर रही थी, कि तभी चालक ने बस चला दी। इस कारण वह बस से गिर कर घायल हो गई। तीसरी घटना नानकमत्ता निवासी परविंदर सिंह 27 पुत्र हरवचन कोसी बैराज से गाने सुनते आ रहा था कि तभी बालाजी मंदिर के पास पीछे से एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। चौथी घटना में ग्राम बैड़ाझाल निवासी मुन्नी देवी पत्नी गोपाल करनपुर की ओर पैदल जा रही थी कि तभी वह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गई। मुन्नी के अलावा सभी अन्य घायलों को संयुक्त चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें