खटीमा। तहसील क्षेत्र के एक गांव की महिला ने उसकी 14 वर्षीय पुत्री को बहला फुसला कर भगाने का आरोप पड़ोस के ही एक परिवार पर लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पीड़िता का आरोप है पुलिस को नामजद तहरीर सौंपने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़िता ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।