फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉर्बेट पार्क घूमने आए विदेशी पर्यटक का रेल से हुआ बैंग गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। दिल्ली से रामनगर आ रहे अमेरिका के पर्यटक का बैग रास्ते में चोरी हो गया। बैग में उसका पासपोर्ट, मोबाइल और पर्स था। बृहस्पतिवार को पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौपी हैं। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि अमेरिका के वर्जिनिया निवासी जेम्स रिचर्ड और उनका मित्र एडम बुधवार को दिल्ली से ट्रेन में कॉर्बेट पार्क घूमने आ रहे थे। रामनगर में जब वे अपने परिचित ग्राम सक्खनपुर निवासी अनिल पूरी के आवास पर पहुंचे तो एडम ने अपना बैग चेक किया। इस दौरान एक बैग गायब था, जिसमें पासपोर्ट, पर्स, मोबाइल था। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें