रामनगर (नैनीताल)। रोडवेज बस से गिरकर छात्रा घायल हो गई। कोटाबाग निवासी प्रियंका सनवाल पुत्री पूर्णचंद्र सनवाल पीएनजीपीजी कॉलेज में बीएससी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा है। रोज की तरह वह मंगलवार को बस से कॉलेज आ रही थी कि कॉलेज के पास उसके उतरने से पहले ही चालक ने बस चला दी, जिससे छात्रा सड़क पर गिर कर घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने छात्रा को संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। यह बस अल्मोड़ा डिपो की बताई जा रही है।