बाजपुर। गांव जगतपुर निवासी कश्मीर सिंह ने शनिवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर कुछ लोगों पर जबरन उसके खेत से अवैध खनन करने का आरोप लगाया है।
आरोप है कि अवैध खनन का विरोध करने पर आरोपी उसे डरा धमकाते हैं। इससे पहले सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी में भी शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।