फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलर्स स्वामी के नौकर से 50 हजार की नकदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। सर्राफ के नौकर से करीब 50 हजार रुपये की नकदी लेकर एक युवक फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने बैंक में जाकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली है। पुलिस नौकर को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सर्राफ विनय गर्ग ने मुख्य मार्ग स्थित अपनी दुकान पर काम करने वाले एक युवक को चैक कैश कराने के लिए बैंक आफ बड़ौदा भेजा था। चैक कैश कराकर नौकर किसी कार्य से एसडीएम कार्यालय की ओर गया था। बेरिया दौलत मार्ग पर एसडीएम कार्यालय के पास नौकर के हाथ एक युवक 50 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया।
नौकर ने घटना से मालिक को अवगत कराया। इस पर ज्वैलर्स स्वामी विनय गर्ग कुछ समर्थकों के साथ नौकर को लेकर कोतवाली पहुंचा। ज्वैलर्स स्वामी ने नौकर को विश्वासपात्र बताते हुए खुद ही उससे पूछताछ करने की बात कही है। घटना की तहरीर भी नही दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें