फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौनाइस्लामनगर में तेंदुआ दिखाई देने हडक़ंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। भौना इस्लामनगर क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने पटाखे और कनस्तर बजाकर तेंदुए जंगल की तरफ खदेड़ दिया। खबर मिलते ही लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

दो महीने पहले तेंदुए ने हमला कर गांव गोबरा निवासी गोपाल सिंह के ढाई वर्षीय पुत्र हरमीत को मार दिया था। गांव बैंतखेड़ी निवासी अमर सिंह पर हमला कर जख्मी कर दिया था। बृहस्पतिवार को शहर से सटे गांव भौनाइस्लामनगर एक सीड प्लांट के समीप जंगल क्षेत्र में राजा और नवलकिशोर ने तेंदुए को देखा। शोर होने पर पहुंचे लोगों ने पटाखे और कनस्तर बजाया, जिससे तेंदुआ जंगल की तरफ चला गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। प्रधानपति रामकिशन ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें