रामनगर (नैनीताल)। छोई के पास अनियंत्रित कार पलटने से चार लोग घायल हो गए। कोतवाली के एसआई इंद्रजीत सिंह ने बताया कि भीमताल निवासी हेमंत चंद्र, सिविल लाइन बरेली निवासी रमेश उपाध्याय और दो अन्य बुधवार की सुबह पांच बजे करीब कार यूके 06 एडी 7778 से हल्द्वानी से रामनगर आ रहे थे, कि तभी छोई के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें चार लोग घायल हो गए, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायलों को हल्द्वानी की ओर भेज दिया गया। सिंह ने बताया कि गाड़ी को सीधा कर यातायात को सुचारु कर दिया गया।