बाजपुर। नगर के मोहल्ला मुंडिया पिस्तौर निवासी सतीश राठौर ने मंगलवार को एसडीएम पीएस राणा में तहरीर देकर कहा है कि 20 नवंबर को अपनी बाइक से रामपुर रोड कैनरा बैंक आया था। बैंक के कार्य करने के बाद वापस लौटा तो बाइक गायब मिली। एसडीएम ने एसएचओ को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।