फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट व गालीगलौच में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पुलिस ने गालीगलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीरूमदारा क्षेत्र के ग्राम उदयपुरी निवासी आशीष पांथरी ने रविवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि आठ नवंबर को उसके पिता हरीश पांथरी अपनी बाइक ठीक कराने के लिए मिस्त्री के पास गए थे। शाम करीब तीन बजे भीमनगर मालधन निवासी शुभम जोशी, मुकुल चौधरी, 3-4 युवक बाइक से वहां आए और पिता हरीश के साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने पिता पिता हरीश को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनका प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। शुभम, मुकुल हरीश को जान से मारने की धमकी भी दे गए हैं। पुलिस ने आशीष की तहरीर के आधार पर धारा 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें