खटीमा। सशस्त्र सीमा बल 57वीं वाहिनी की मेलाघाट चौकी प्रभारी सी मंगेश के नेतृत्व में जवान गश्त पर थे। शनिवार सुबह पिलर संख्या 797-2 के पास उन्हें जानवरों के आने का पता चला। इस पर जवानों ने नेपाल से तस्करी कर लाए जा रहे चार बैल छुड़वाए। टीम ने बैलों के साथ बाइक से चल रहे इस्लामनगर निवासी नियाज अहमद को मय बाइक के पकड़ लिया। बाद में एसएसबी ने पकड़े गए तस्कर सहित बरामद पशु और बाइक कस्टम विभाग के सुपुुर्द कर दिया।