सितारगंज। शनिवार को सिसौना गांव की सुनीता पुत्री बहारन प्रसाद ने कोतवाली में तहरीर सौंपी। कहा कि तीन साल पहले मोहम्मदपुर भुड़िया के युवक से शादी हुई थी। शादी के बाद से पति और ससुराली दहेज को लेकर आए दिन उसे पीटते हैं। सात नवंबर को पति उसके मायके आया और दहेज की मांग करने लगा। दहेज न देने पर जान से मारने की धमकी दी और उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे सिर फट गया। इसके बाद सुनीता महिला आयोग की सदस्या जया जोशी से मिली और न्याय दिलाने की मांग की। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।